टॉक्सिक मास्कुलिनिटी (Toxic Masculinity)
एक सामाजिक शब्द है जिसे पुरुषत्व के नकारात्मक और हानिकारक रूप को व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है। इस शब्द का लैंगिक संबंध नहीं है यह व्यक्तित्व की परिभाषा है जो स्त्री और पुरुष दोनों में पाई जाती है।
लेकिन यह शब्द खास कर पुरुषों के लिए स्वतंत्रता, बड़प्पन, शक्ति, नियंत्रण आदि के ऐसे विशेषताओं को उभारने के एक नकारात्मक पहलु को दर्शाता है जो उचित और स्वस्थ पुरुषत्व से अलग होता है।
टॉक्सिक मास्कुलिनिटी के कुछ उदाहरण निम्नलिखित हो सकते हैं:
- स्पष्ट और स्वाभिमानी व्यक्ति बनने की अपेक्षा केवल ऐसा होने का दिखावा करना
- दूसरों को बल पूर्वक नीचा दिखाना।
- संवेदनशीलता, सहभागिता, और दूसरों के साथ खुलकर वार्ता करने की कमी।
- आराम दायक स्थितियों, विश्राम में रहने की प्रवृति और जीवन में मनोरंजन को धीरे धीरे कम करना।
- अनुमति या स्वेच्छा के बिना सामने वाले व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव की अपेक्षा रखना।
- हिंसा और उत्पीड़न के माध्यमों को स्वीकारना या प्रशंसा करना।