ये भाई जो कोने से फोटू ले रे उनको कितना कालजयी क्षण जीने जैसा प्रतीत हो रहा होगा।
कचरा व्यवस्थापन प्रोजेक्ट
रेड कार्पेट पर कचरा टहला
टहले बिनने वाले
खरीद खरीद कर नई टोकरी
प्लास्टिक चुनकर डाले
सा रा रा जोगी रा सा रा रा
प्लास्टिक कोय न यूज कीजै
प्लास्टिक कोय न यूज कीजै
सा रा रा जोगी रा सा रा रा
कुछ रुपए के बीन बेग
तत्परता से बोतल पैक
लाइट कैमरा एक्शन टेक
उसके बाद? उसके बाद!
सेवी स्वयं बीछेंगे बैठ।
सा रा रा जोगी रा सा रा रा
प्लास्टिक कोय न यूज कीजै
प्लास्टिक कोय न यूज कीजै
सा रा रा जोगी रा सा रा रा
बोलो भई हर इवेंट की जय
बोलो भई सबके दिन फिर गए!
प्लास्टिक कोय न यूज कीजै
प्लास्टिक कोय न यूज कीजै
सा रा रा जोगी रा सा रा रा!
प्रज्ञा मिश्र
PC – जहाँ से भी आयी(ANI) , देस बदल रहा है, जब जबरन चल रहा है।